logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: राजापेठ फ्लाईओवर हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने किया निरीक्षण


अमरावती: राजापेठ फ्लाईओवर पर दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी, के बाद विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे पाटिल ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर, भाजपा पदाधिकारी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD) और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर पर यातायात में बाधा बन रहे चबूतरे को जेसीबी की मदद से हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर में फ्लाईओवर और रेलवे गेट से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान नीचे की सड़क पर यातायात सुचारु बनाए रखने की योजना तैयार करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

प्रवीण पोटे पाटिल ने कहा कि नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सड़कें और फ्लाईओवर के नीचे के मार्ग बंद रहने से यातायात का दबाव बढ़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

हेलमेट को लेकर उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना अनिवार्य होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही पुलिस को गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए किसी एक विभाग को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। प्रशासन, संबंधित विभागों और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी से ही सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।