logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नवनीत राणा को मिली सामूहिक बलात्कार की धमकी, आमिर नाम बताते आरोपी ने मांगे 10 करोड़


अमरावती: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा को धमकी भरा पत्र मिला है. पत्र में नवनीत राणा को गैंग रेप की धमकी दी गई है. यह भी कहा गया है कि उनके घर के सामने गाय काटी जाएगी.

पत्र भेजने वाले ने अपना नाम आमिर लिखा है और पत्र हैदराबाद से स्पीड पोस्ट के जरिए आया है। धमकी देने वाले ने राणा दंपत्ति से 10 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है. साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा। नोट में आरोपी ने अपना फोन नंबर भी लिखा है.

पत्र में नवनीत राणा के बारे में और भी कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. उनके पति रवि राणा के बारे में भी अभद्र बातें लिखी गईं. रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने इसके खिलाफ राजापेट पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.