logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती जिले को नहीं मिला एक भी मंत्री पद, किन्तु दामाद के मंत्री बनने से थोड़ा संतोष


अमरावती: विधानसभा चुनाव में महायुति ने जिले की आठ में से सात सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी और महायुति कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर था। कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास था कि इस बार जिले को मंत्री पद मिलना तय है। लेकिन, रविवार को सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

अमरावती जिले को एक भी मंत्री पद नहीं मिला। लेकिन, एक ऐसी खबर सामने आई जिसने इस घाव पर मरहम लगाने का काम किया। अमरावती जिले के खामगांव विधायक के दामाद आकाश फुंडकर को मंत्री पद मिला, जिससे संतोष कर आनंद व्यक्त किया जा रहा है।

आकाश फुंडकर के ससुर भरत गोले दरियापुर तहसील के पिंपलोड में रहते हैं। भरत गोले की तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी स्नेहा फुंडकर हैं। आकाश फुंडकर को देवेन्द्र फड़णवीस के मंत्रिमंडल में जगह मिलने से पिंपलोद के लोग खुश हैं। अमरावती जिले को तो मंत्री पद नहीं मिला, लेकिन कम से कम दामाद को तो मौका मिला, इस बात पर संतोष व्यक्त जताया जा रहा है।