logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: मेयर श्रीचंद तेजवानी के भाईयों के खाद्य संस्थानों पर एफडीए का एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर किया लाइसेंस रद्द


अमरावती: अमरावती शहर के प्रथम नागरिक यानी महापौर श्रीचंद तेजवानी के परिवार के सदस्यों से जुड़े खाद्य पदार्थ निर्माण व्यवसाय पर अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) की बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रामपुरी कैंप इलाके के रिहायशी क्षेत्र में बेहद अस्वच्छ माहौल में नूडल्स और पोंगे बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद FDA की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन होने पर एफडीए ने दोनों संबंधित व्यवसायों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए। महापौर के परिवार पर हुई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। 

मेयर श्रीचंद तेजवानी के भाइयों से जुड़े बताए जा रहे 'हसमुख गृह उद्योग' और 'अनन्या गोल्ड फिंगर' नामक दो व्यवसायों पर यह कार्रवाई की गई है। एफडीए से मिली जानकारी के अनुसार, 'हसमुख गृह उद्योग' लालचंद तेजवानी के नाम पर है, जबकि 'अनन्या गोल्ड फिंगर' व्यवसाय मोनिका सुमित तेजवानी के नाम से संचालित किया जा रहा था।

अस्वच्छता और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
रामपुरी कैंप इलाके के प्लॉट नंबर 66 में नूडल्स और पोंगे तैयार करने वाला यह कारखाना काफी अस्वच्छ परिस्थितियों में चल रहा था, जिसकी शिकायत अन्न एवं औषधि प्रशासन को मिली थी। इस शिकायत के आधार पर बुधवार को एफडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक जांच की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण स्थल पर भारी गंदगी और घोर अस्वच्छता पाई गई, जिसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है।

खाद्य पदार्थों का निर्माण करते समय स्वच्छता, सुरक्षा और फूड सेफ्टी के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होता है। हालांकि, मौके पर इन सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए दोनों व्यवसायों के अन्न लाइसेंस निलंबित कर दिए और उत्पादन केंद्र का कामकाज भी बंद करा दिया है।

शहर में मचा हड़कंप
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के बाद से शहर के अन्य छोटे-बड़े खाद्य निर्माताओं में भी हड़कंप मच गया है। अब नागरिकों के बीच इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि रिहायशी इलाकों में चल रहे ऐसे अन्य कारखानों में भी स्वच्छता के नियमों की कितनी अनदेखी हो रही है, जिसकी समय-समय पर जांच होना बेहद जरूरी है।