logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: जेल में बंद कैदी के पास मिला आधा किलो कोकीन, परिसर में मचा हड़कंप


अमरावती: अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में बंद एक कैदी के पास आधा किलो कोकीन ड्रग्स मिलने से जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय विशाल गौतम फ्राड भांडुप, मुंबई निवासी के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि कैदी हाल ही में पैरोल पर जेल आया था। कैदी गौतम फ्राड पिछले कुछ महीनों से अमरावती जेल में हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में उसके अच्छे व्यवहार और आचरण को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसकी दो महीने की पैरोल छुट्टी मंजूर की थी।

11 जून, 2025 को वह अमरावती जेल से पैरोल पर गया था। दो महीने मुंबई में अपने परिवार के साथ रहने के बाद, वह 14 अगस्त की शाम को अमरावती जेल लौट आया। नियमानुसार जेल में दाखिल होने पर उसके पास से आधा किलो कोकीन ड्रग्स बरामद हुई। संबंधित कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही अधिकारी पहुँचे और कैदी से गहन पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसलिए जेल प्रशासन ने फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना में, फ्रेजरपुरा पुलिस ने जेल कर्मचारी अनिल गजानन हर्णे की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोकीन जब्त कर लिया है। संबंधित कैदी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।