logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र में बढे नवनीत राणा के दौरे, विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा


अमरावती: लोकसभा चुनाव हरने के बाद से नवनीत राणा दर्यापुर विधानसभा सीट पर अपना जोर लगा रही है। वह लगातर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और लोगों से संपर्क स्थापित करने में लगी हुई है। राणा के बढ़ते जनसंपर्क को देखते हुए यह चर्चा शुरू हो गई है कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा राणा को दर्यापुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवनीत राणा ने अपने सांसद कार्यकाल में जो जनसंपर्क स्थापित किया, वो किसी अन्य प्रतिनिधि से देखने को नहीं मिला। वे सभी वर्गों के लोगों को नाम लेकर बुलाते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी पहचान और भी मजबूत हुई है। खासकर, महिलाएं और युवा वर्ग उनके प्रति खासा आकर्षित हैं।

नवनीत राणा ने लोकसभा में दर्यापूर क्षेत्र के मुद्दों को उठाकर भी स्थानीय लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया है।  निंबारी, कुंभारगाव, वणोजा, चिंचोली खु., चिंचोली बु., हिंगणी, सातेगाव, वडुरा, विहिगाव, हंतोडा, खिरगव्हाण, वनोजा, गावंडगाव, काळगव्हाण, मलकापूर, मुऱ्हा, हतोळा, शेंडगाव, पिंपळगव्हाण, एकलारा, घोडसगाव, चिंचोली सहित क्षेत्र के प्रत्येक गांव में उनके प्रति बढ़ता समर्थन विरोधियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

जनसामान्य के मिलते समर्थन से ये स्पष्ट है कि लोग उनके नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में उनका प्रभाव और बढ़ सकता है। हालाँकि अभी तक भाजपा की ओर उनके उम्मीदवारी के नाम का औपचारिक एलान नहीं हुआ है। संभव अगली लिस्ट में उनका नाम जाहिर होगा