logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: अक्टूबर से शुरू होगा रेलवे पुल का काम, 130 करोड़ की मंजूरी; मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने दी जानकारी


अमरावती: शहर के मध्यवर्ती रेलवे स्टेशन के पास पुराने और जर्जर रेलवे पुल को तोड़े जाने के बाद लंबे समय से अटके नए रेलवे पुल के निर्माण कार्य को अब गति मिलने वाली है। अक्टूबर महीने से नए रेलवे पुल का प्रत्यक्ष निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने शुक्रवार को पुल स्थल का निरीक्षण करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे मार्गिका के विस्तार, अप्रोच रोड और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करने के बाद काम शुरू किया जा रहा है और इसे तेजी से पूरा किया जाएगा।

मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने शुक्रवार को रेलवे पुल के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सुलभा खोडके, राजेश वानखड़े, संजय खोडके, प्रवीण पोटे, महारेळ के सह महाप्रबंधक संग्राम पाटील, मुख्य अभियंता सुषमा बोंद्रे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नए रेलवे पुल के निर्माण के लिए बजट में 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्णय के अनुसार राज्य में रेलवे पुलों के निर्माण का काम महारेळ के माध्यम से किया जा रहा है। पुल के निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया और अन्य जरूरी काम अंतिम चरण में हैं। इसके बाद अक्टूबर से मौके पर प्रत्यक्ष निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पुराना पुल बंद होने के कारण शहरवासियों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए मंत्री भोसले ने संबंधित अधिकारियों को पुल का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।