logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जीत के जश्न के दौरान धर्म विशेष का उपद्रव, महिलाओं के साथ की छेड़छाड़; विरोध के बाद पुलिस ने मामला किया दर्ज


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट पर महाविकास अघाड़ी को जीत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखड़े ने भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा को 27 हजार वोटों से हराया। कांग्रेस की जीत पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। हालांकि, इस जश्न के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदुर रेलवे थाने को घेर लिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आज जहां तहसील में बंद बुलाया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक धर्म विशेष से ताल्लुख रखते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने की खुशी स्थानीय गाडगे नगर चौक के पास स्थित सुधीर महल्ले के घर के पास मनाई जा रही थी। उस वक्त इसी रोड पर एक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रही थी, तभी एक खास समुदाय के दो-तीन लड़कों ने महिला के साथ उसके पति की भी पिटाई कर दी। उनमें से एक लड़के ने उनके पेट में लात और घूसे मारे। जब महिला के पति भासारे और मोहल्या के विजय मोहोड़ ने बच्चों से जवाब मांगा तो पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि दस से पंद्रह बच्चों ने उन्हें लाठियों से पीटा और गाली-गलौज की।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बुधवार रात साढ़े नौ बजे के बीच की है। पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया और बिना लाइसेंस के सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजा रहे डीजे की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली और उसके खिलाफ कार्रवाई की।

हिन्दू संगठन में बुलाया बंद 
जश्न के दौरान महिला और उसके पति के साथ की गई घटना को लेकर हिन्दू संगठन आक्रामक हो गए हैं। जिसके तहत आज पुरे चांदुरबाजार शहर को बंद रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शहर में पदयात्रा निकाली और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।