logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: शिरजगांव मोझरी में जंगली सूअरों का आतंक, ज्वार की फसल को पहुंचा भारी नुकसान


अमरावती: अमरावती जिले के तिवसा तहसील के शिराजगांव मोझारी क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ गया है।   जंगली सूअरों ने खेतों में किसानों की फसलों  को भारी नुकसान पहुंचाया है।  इस क्षेत्र में  जंगली सूअरों की संख्या बढ़ने से किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो रहा है।

अमरावती जिले में इन दिनों  रबी सीजन की ज्वार की फसलें जोरों पर हैं। इस समय जंगली सूअरों के झुंड खेतों में घुस आए और ज्वार की फसल को नष्ट कर दिया। शिराजगांव मोझारी के किसान साहेबराव फटिंग ने बताया कि उन्होंने चार एकड़ जमीन पर ज्वार की फसल लगाई थी। लेकिन जंगली सूअरों ने ज्वार की फसल नष्ट कर दिया। जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस क्षेत्र के कई किसानों ने रबी सीजन में खराब फसल की भरपाई के लिए कड़ी मेहनत कर ज्वार और मक्का की फसल बोई थी। लेकिन खराब मौसम, बीमारियों और अब जंगली सूअरों की समस्या के कारण किसानों की मेहनत खतरे में पड़ गई है। शिराजगांव क्षेत्र में जंगली सूअरों के कारण भारी नुकसान हो रहा है और वन विभाग से मांग की जा रही है कि इस पर तत्काल संज्ञान लेकर जंगली सूअरों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जाए। साहेबराव फटिंग और अन्य किसानों ने भी मांग की है कि क्षतिग्रस्त फसलों का तुरंत आकलन किया जाए और किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।