logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: आठ साल से अधूरा वलगांव फ्लाईओवर, कांग्रेस का जोरदार आंदोलन


अमरावती: अमरावती शहर के चित्रा चौक से वलगांव मार्ग को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का निर्माण पिछले आठ वर्षों से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने नागपुरी गेट क्षेत्र में जोरदार आंदोलन किया।

आंदोलन के दौरान पूर्व मंत्री सुनील देशमुख ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से कई बार प्रशासन और सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अधूरे पड़े फ्लाईओवर के कारण क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन में सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व मंत्री सुनील देशमुख सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तत्काल पूरा नहीं किया गया, तो इससे भी अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा।