logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

आप मंत्री का एक और वीडियो आया सामने, सस्पेंड जेल अधीक्षक अजित कुमार से बात करते दिखे


नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सतेंद्र जैन से जुड़े वीडियो लगातार बाहर आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें जैन तिहाड़ के पूर्व जेल अधीक्षक अजित कुमार के साथ बैठक कर बात कर रहे हैं। इसी के साथ पिछले दिनों जारी वीडियो के अनुसार अन्य लोगों के साथ उनके सेल में बातचीत करते देखा जा सकता है। 

वहीं यह वीडियो सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने फिर से आप पर हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येन्द्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है ! बच्ची से रेपिस्ट की मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब एसजे को बर्खास्त करेंगे?