logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनुराग ठाकुर ने देश में फिर भाजपा की सरकार बनने का किया दावा


नागपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बार भी देश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। नागपुर पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की लहर है। 

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने पिछले १० साल में जो काम किया है उसकी बदौलत जनता इस बार भी भाजपा को ही चुनने वाली है।” इसके साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और संविधान में संशोधन के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है, कहने के लिए कुछ नहीं है, भविष्य के लिए उनके पास कोई विचार नहीं है। तो वही कांग्रेस जिसने बाबा साहब अंबेडकर का एक बार नहीं, कई बार अपमान किया। उन्हें पार्टी से निकाला, चुनाव हरवाया और संविधान में 62 बार संशोधन करने का काम कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार ने किया।”

उन्होंने कहा, “ये पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है, जिस दिन पीएम मोदी पहले दिन संसद भवन में दाखिल हुए तो उन्होंने संविधान के सामने सिर झुकाया और कहा कि हम संविधान बनाएंगे 'सबका साथ, सबका विकास।”  

देखें वीडियो: