logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चुनाव समाप्त होते ही बागियों पर कार्रवाई शुरू, कांग्रेस ने आसावरी देवतळे और विजय देवतळे को निष्काषित


चंद्रपुर: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आसावरी देवतळे और विजय देवतळे को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के आरोप पर यह कार्रवाई की गई है।

गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश के बाद दोनों नेताओं पर निलंबन की गाज गिरी है। आदेश में कहा गया है की, आसावरी देवतळे और विजय देवतळे ने लोकसभा चुनाव के दरमियान पार्टी के खिलाफ काम किया था. जिसकी शिकायत मिलते ही दोनों नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।

बता दे की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय देवतले पूर्व मंत्री दादासाहेब देवतले के चिरंजीव हैं और आसावरी देवतले उनकी पत्नी हैं. दोनों नेता वरोरा के साथ पूरी जिले में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाते है. ऐसे में निलंबन की कार्रवाई से देवतले दंपति को बड़ा झटका माना जा रहा है।