logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख की हुई घर वापसी, भाजपा में शामिल होने के बाद बोले- 2024 का कोई भी चुनाव नहीं लडूंगा


नागपुर: कांग्रेस से निष्काषित आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पुनर्प्रवेश आज रविवार को हो गया। कोराडी स्तिथ आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dcm Devendra Fadnavis) और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उसके साथ सैकड़ो कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद देशमुख ने बड़ा ऐलान किया। इसके तहत आगामी 2024 का कोई भी चुनाव वह नहीं लड़ेंगे।

देशमुख ने कहा, “सुबह का भुला घर वापिस आजाए उसे भुला नहीं कहते, पिछली जितनी भी गलतियां हुए इसके लिए माफ़ी मांगता हूँ। घर वापिस आने के समय आज जिस तरह से प्रवेश ददिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ। पिछले दिनों में मैं शिर्डी गया और साई बाबा का आशीर्वद प्राप्त किया। और माँगा की भाजपा में मेरा भविष्य श्रद्धा, सबुरी और सब्र के साथ बना रहे।”

देशमुख ने नाना पटोले पर भी बोला हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर देशमुख ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “एक तरफ बावनकुले हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उनकी तरफ देखा तो वह दूसरी तरफ देखते हैं। पटोले के बोलने, चलने में जो आविर्भाव है वह बावनकुले में नहीं है। कितने साल हो गए कांग्रेस अध्यक्ष से मेरी बात नहीं हुई, वहीं मैंने लगाया तो पहले लगता नहीं, वहीं लग गया तो वह उठाते नहीं।” 

2024 का नहीं लडूंगा कोई चुनाव 

देशमुख ने कहा, “अगर किसी को लगता होगा की मैं विधायक पद को लेकर यहाँ से वहां जारहा हूँ तो मैं आज सब के सामने कहना चाहता हूँ 2024 का लोकसभा हो या विधानसभा कोई भी चुनाव नहीं लडूंगा।” इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, “भले चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन काटोल की चाचा गिरी, सावनेर की दादा गिरी और विदर्भ की नाना गिरी को समाप्त किए बगैर नहीं चुप बैठूंगा।”