logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडू का अमित शाह से सवाल, पूछा - अगर शरद पवार भ्रष्टाचारियों के सरदार तो अजित पवार कौन?


अमरावती: अमित शाह के शरद पवार को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी वाले बयान पर विधायक ने कहा है कि अमित शाह ने गलती से ऐसा बोल दिया होगा।  

बच्चू कडु ने कहा, “अगर शरद पवार भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं तो अजित दादा कौन हैं?” उन्होंने कहा कि अमित शाह के मुंह से गलत निकल गया होगा। वे अक्सर भूल जाते हैं और अक्सर गलत बोल देते हैं, और फिर भ्रम पैदा होता है।

शरद पवार के महायुति में शामिल होने के सवाल पर कडु ने कहा कि शरद पवार महायुति में शामिल नहीं होंगे और अजित पवार को भी शरद पवार के साथ नहीं जाना चाहिए।

वहीं, आंगनवाड़ी सेविकाओं के वेतन पर बोलते हुए कडु ने कहा कि जिन लोगों से अधिक काम लिया जाता है उनका वेतन कम है और जिनके पास कम काम है उनका वेतन वेतन अधिक है।

उन्होंने कहा, “आंगनवाड़ी सेविकाओं को अजित पवार से ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी।” बच्चू कडु ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यदि हम सत्ता ने आएंगे तो जरूर बढ़ाएंगे।