logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सचिन तेंदुलकर के पीछे पड़े बच्चू कडू, ऑनलाइन गेमिंग एड करने के लिए भेजेंगे कानूनी नोटिस


अमरावती: विधायक बच्चू कडू अब मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पीछे हाथ धोकर पद गए हैं. बच्चू कडू 30 अगस्त को अपने वकील के जरिए तेंदुलकर को कानूनी नोटिस भेजने वाले हैं. इस बात की जानकारी स्वयं बच्चू कडू ने दी है.

ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत रत्न, क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ऑनलाइन गेम का प्रमोशन करने के लिए प्रोजेक्ट मिलने वाला है. सचिन तेंदुलकर के ऑनलाइन गेम को बढ़ावा देने से विधायक बच्चू कडू बेहद आक्रामक हो गए हैं.

बच्चू कडू ने जानकारी दी है कि इस विज्ञापन को करने के लिए सचिन तेंदुलकर को 30 तारीख को उनके वकील के जरिए कानूनी नोटिस भेजा जाएगा.

बच्चू कडू का कहना है कि भारत रत्न में एक आचार संहिता है कि क्या विज्ञापन करना है और क्या नहीं। इसलिए अब एक वकील के माध्यम से तेंदुलकर को नोटिस भेजने के बाद, हम विरोध प्रदर्शन की घोषणा करेंगे.