logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Cabinet Expansion: बच्चू कडु ने अपनी सरकार को घेरा, कहा- लगा नहीं था मंत्रिमंडल विस्तार को इतना समय लगेगा


अमरावती: राज्य मंत्रिमंडल विस्तार (Shinde-Fadnavis Cabinet Expansion) नहीं होने के कारण अब सरकार के समर्थक विधायकों का सब्र टूटता जा रहा है। एक बार फिर प्रहार प्रमुख और अचलपुर से विधायक ओमप्रकाश उर्फ़ बच्चू कडु (Bachhu Kadu) ने अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि, "ऐसा बिलकुल नहीं लगा था कि, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए एक साल लगेगा। कडु मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, वह नाराज नहीं है।

शिंदे की बगावत का आज एक साल पूरा हो गया है। बीते साल 20 जून को ही शिंदे ने अपने कई विधायकों को लेकर सूरत के रास्ते गुवाहाटी पहुंच गए थे। इस कारण राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार गिर गई। इस बगावत में बच्चू कडू भी शामिल थे। कडु उस समय उन नौ मंत्रियों में शामिल थे जिन्होंने बगावत की थी।

विस्तार नहीं होने से परेशान नहीं

कडु ने कहा, "माना जा रहा था कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा। माना जा रहा था कि दूसरे राउंड में कैबिनेट का चुनाव हो जाएगा। सोचा नहीं था कि कैबिनेट विस्तार में एक साल लगेगा। इस बात से परेशान नहीं कि विस्तार नहीं हुआ। सरकार ने कुछ अच्छे काम किए हैं। अगर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं भी होता है तो भी मैं परेशान नहीं हूं।" उन्होंने यह भी कहा है कि, “सरकार के पास अभी कैबिनेट विस्तार की क्षमता नहीं है, अगला विस्तार 2024 में होगा।”