logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

बच्चू कडु ने भूख हड़ताल की स्थगित, मंत्री उदय सामंत से मिलने के बाद किया ऐलान; कहा- सरकार दो अक्तूबर तक करें कर्जमाफी की घोषणा


अमरावती: कर्जमाफी सहित 17 मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने अपनी भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। शनिवार को मांगों पर राज्य सरकार का आधिकारिक पत्र लेकर मंत्री उदय सामंत मोझरी पहुंचे। जहां उन्होंने कडु से मुलाकात की और सरकार का पत्र सौपा साथ ही आंदोलन समाप्त करने की मांग की। सरकार के आश्वासन को मानते हुए प्रहार प्रमुख ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। मंत्री सामंत के हाथो पानी पीकर कडु ने भूख हड़ताल समाप्त की। हालांकि, इस दौरान कडु ने सरकार को दो अक्टूबर तक कर्जमाफी की घोषणा करने का समय दिया और ऐसा नहीं करने पर मंत्रालय में आंदोलन करने की चेतवानी दी। 

प्रहार संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू पिछले 7 दिनों से किसानों की कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। इस भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन उसके बाद भी बच्चू कडू ने अपनी भूख हड़ताल को मजबूती से जारी रखने का संकल्प जताया था। इस संबंध में उन्होंने सरकार को परसों से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी।

इस संदर्भ में शनिवार को मंत्री उदय सामंत ने कडु से मिलने मोझरी पहुंचे। जहां उन्होंने कडु से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और उनसे भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। उसके बाद बच्चू कडू ने उदय सामंत के अनुरोध का सम्मान करते हुए अपनी भूख हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कल का चक्का जाम आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।