logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वायरल ऑडियो पर बावनकुले ने दी सफाई, कहा- पत्रकार महत्वपूर्ण, वह समाज का मिजाज बदल सकते हैं


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने खिलाफ खबर नहीं लिखने के लिए पत्रकारों को चाय पानी पिलाने ी बात कह रहे हैं। वहीं ऑडियो पर भाजपा अध्यक्ष  दी है। उन्होंने कहा कि, "पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह समाज ा मिजाज बदलने की ताकत रखता है, इसी के साथ जमींन पर क्या चल रहा है उसे ज्यादा अच्छे से पता होता है, इसलिए मैंने कार्यकताओ से अच्छे संबंध बनने की बात कही थी, इसमें विवाद का कोई कारण नहीं है।" 

क्या कहा था बावनकुले ने?

सोमवार को बावनकुले का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कार्यकर्ता से पत्रकारों से अच्छा संबंध बनाये रखने  की बात कहते हुए दिखाई दिए। इसी के साथ वह यह ही कहते हुए सुनाई दिए जिसमें वह पत्रकरों को घर पर चाय पानी के लिए बुलाये, जिससे वह हमारे खिलाफ न लिखे। 

बावनकुले ने सफाई में क्या कहा?

ऑडियो के वायरल होने पर बावनकुले ने सफाई दी है। नाशिक में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "मैंने कार्यकर्ताओं को केवल यही कहा कि, हमने और प्रधानमंत्री मोदी ने नौ साल में इतना अच्छा काम किया है। संसद से महिला आरक्षण पास हुआ है। लेकिन इसके बावजूद नकारात्मक खबरें आती हैं। इसलिए महीने कहा कि, पत्रकारों के साथ बैठो, उनका सम्मान करो, उन्हें मिलने के लिए बुलाओ, उनके यहाँ तुम जाओ। सच्चाई क्या है उन्हें बताओं।"

बावनकुले ने आगे कहा, "पत्रकार का समाज में बड़ा स्थान है, वह चौथा स्तंभ है। उन्हें समझाना की यह सही है, ये गलत है। इसी के साथ उनसे इनपुट लेना। पत्रकार समाज की अधिकतर बातें सही बताते हैं।" उन्होंने आगे कहा,"पत्रकार इतना मजबूत होते हैं कि, वह समाज का मिजाज बदल सकते हैं। इसी के साथ वह एक वोटर भी हैं। उससे वोट मांगने में गलत क्या है? इसमें कुछ गलत नहीं है। और मैंने जो बात कही वह केवल इसलिए की जो फेक न्यूज़ आई है, घटना हुई नहीं उसकी खबर पोर्टल में छपी हुई दिखाई देती है वह न आएं।"

फडणवीस ने किया बावनकुले का बचाव 

भाजपा अध्यक्ष के वायरल ऑडियो पर बावनकुले का बचाव करते हुए फडणवीस ने कहा, "बावनकुले ने क्या कहा है और उसका क्या अर्थ निकल रहा है। दोनों बातें अलग-अलग है। अन्य प्रकार का मतलब निकलने का कोई कारण नहीं। अनेक समय कार्यकर्तों से बात करते समय व्यंग्य के तौर पर कहा जाता है। जिसे ज्यादा सीरियस नहीं लेना पड़ता है। बावनकुले ने जो कहा है  मुझे नहीं लगता है की उनके मन में कोई ऐसी बात रही होगी। इसलिए इसपर विवाद करना निरर्थक है।