logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वारकरी लाठीचार्ज मामले पर बावनकुले ने उद्धव-पवार को याद दिलाया, कहा- इनकी सरकार रहते हुआ था भयंकर


नागपुर: कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी ने वारकरी समुदाय पर लाठी चर्चा करने का आरोप लगाया है।  एमवीए नेताओं ने जहां इस घटना की निंदा की वहीं इसको लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। वहीं इसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जवाब दिया है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कल हुई घटना की सच्चाई उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सबके सामने रख दिया है।  विपक्षी दल इस पर राजनीति न करें। न वारकरी समुदाय पर कोई लाठी चर्चा की गई, न कुछ, बल्कि कई पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए हैं।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “एक भयानक घटना तब हुई जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री थे। एक तरह की भगदड़ भी मच गई। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार ने व्यवस्था कायम की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं और जनता को इसकी पूरी जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों से राजनीति नहीं करने की मांग भी की।”

उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि जब घटना हुई थी जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब हमने राजनीति भी नहीं की थी। इसके विपरीत, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे मदद पहुंचाई जा सकती है। लेकिन एनसीपी कुछ बातें आक्रामक अंदाज में करती नजर आ रही है। लेकिन अगर सरकार ने अपील की है तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए।"