logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आदित्य ठाकरे के ट्वीट पर बावनकुले ने दिया जवाब, कहा - जिनसे मुंबई नहीं संभली, वो नागपुर के बारे में न करें बात


नागपुर: नागपुर में बाढ़ की स्थिति पर ठाकरे समूह के विधायक आदित्य ठाकरे द्वारा भाजपा की आलोचना करने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जो लोग मुंबई नहीं संभाल सकते उन्हें नागपुर के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। 

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा? 
शनिवार को नागपुर में भारी बारिश हुई। इस बारिश के कारण नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके अलावा नागरिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर नागपुर में बाढ़ के हालात पर बीजेपी की आलोचना की। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि “नागपुर में विकास के नाम पर उगे सीमेंट के जंगलों के कारण यह स्थिति हुई है और इसके लिए कुछ नेता जिम्मेदार हैं।”

बावनकुले ने दिया उत्तर 
चंद्रशेखर बावनकुले ने आदित्य की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “यदि दो घंटे में 110 मिलीमीटर बारिश होती है, उस समय दुनिया के किसी भी शहर में यही स्थिति होती है। नागपुर में बहुत अच्छी व्यवस्था है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर शहर का कायापलट कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों का इस शहर में शून्य योगदान है उनमें उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के लोग शामिल हैं। इसलिए आदित्य ठाकरे को नागपुर के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने नागपुर शहर पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। 

बावनकुले ने कहा कि जिन्होंने नागपुर के विकास के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया उन्हें नागपुर के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। 

बावनकुले ने कहा, “जो लोग मुंबई को संभाल नहीं सकते, उन्हें नागपुर के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।”