logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

संजय राउत के बयान पर बावनकुले का पलटवार, कहा- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल सके वो हमें न बताएं


नागपुर: क़स्बापेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीवार को एमवीए उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर (Ravindra Dhangekar) ने करीब 11 हजार वोटों से हराया। इस हार के बाद एमवीए नेताओं ने भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है। इसी बीच उद्धव नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा दावा कर दिया है। जिसके तहत अगले होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होगा। राऊत ने इस दावे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने जवाब दिया है।

शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "जो अपनी खुद की पार्टी नहीं संभाल सकते। जिनसे उनके पार्टी के सांसद और विधायक नहीं संभले वह क्या चुनाव लड़ेंगे। क्या उन्हें उम्मीदवार लायेंगे? कहां से उम्मीदवार लाएंगे?" उन्होंने कहा, "एक-एक कार्यकर्ता तैयार करने में 30-30 साल लगते हैं।"

सालों पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़ा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "40-40 साल के कार्यकर्ताओं को इन्होने छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गलत वर्ताव किया है। कल का ही देख लीजिये विधानमंडल को चोर मंडल तक कह दिया। क्या संस्कार है? क्या पद्धति है?" उन्होंने आगे कहा, “ऐसा ही चलता रहा जो जनता इन्हे चुनाव नहीं जीतवायेगी। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तो होना चाहिए।”