logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले का वडेट्टीवार पर तंज, कहा- सुबह क्या बोलना है रात में ही लिख लेते हैं


नागपुर: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार पर तंज कसा है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "वडेट्टीवार एक रात पहले ही लिख लेते हैं कि कल क्या कहना है। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि चूंकि बीजेपी उनकी नंबर एक दुश्मन है, इसलिए वे हमारे बारे में बात कर रहे हैं।

बावनकुले ने कहा, "विजय वडेट्टीवार इस वक्त काफी उत्साहित हैं। वे अच्छा कर रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। इसी तरह काम करते रहने पर कांग्रेस में अच्छे भविष्य उज्जवल है। 
वडेट्टीवार अभी नए-नए नेता प्रतिपक्ष बने हैं। उन्होंने दिल्ली में बैठे आलाकमान को दिखाना पड़ रहा है मैं सबसे ज्यादा एक्टिव और बड़ा नेता कांग्रेस पार्टी में हूँ। वहीं विरोधी पक्ष नेता होने के कारण उन्हें कुछ बातें कहनी पड़ती है। जो जनता को भी समझ नहीं आती।