logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा चुनाव के पहले महाविकास अघाड़ी के कई नेता भाजपा में होंगे शामिल, सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा दावा


नागपुर: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) को लेकर बड़ा दावा किया है। मुनगंटीवार ने कहा कि, "लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले एमवीए के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, "भाजपा देशहित में काम करने वाली पार्टी है, इसी के प्रभावित होकर तमाम पार्टियों के नेता भाजपा में आने के लिए तैयार हैं।"

मुनगंटीवार नागपुर पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। पर्यावरण मंत्री ने कहा, "राज्य के कई नेता भाजपा के साथ संपर्क में हैं। कुछ नेता अपने भविष्य के लिए कई मांग रखते है। किसी की मांग पूरी करने के लिए भाजपा नहीं है, मांगे बाजू में रखकर और राष्ट्रहित के लिए जो जाम करना चाहेगा। इसी के साथ त्याग, तपस्या और बलिदान के भावना से जो आएगा उसका स्वागत किया जाएगा।"

मुनगंटीवार ने कहा, "भाजपा कोई निजी कंपनी थोड़ी है, जो हम हिस्सा कुछ ही लोगों को बाटेंगे। जो देश प्रेम के लिए भाजपा के साथ आएगा उसका स्वागत हम करेंगे।"

इंडिया गठबंधन को लेकर बोलते हुए कहा कि, "जो लोग स्वार्थ के लिए चाइना, पाकिस्तान और आतंकवादियों के मन में जो भाव है, मोदी को हटाना है उसके लिए अगर साथ आरहे हैं यह गलत है। विचारों के लिए उन्हें साथ आना चाहिए। इसलिए उनके गठबधन से कोई जा रहा यह शुभ है।"