logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में कांग्रेस को बड़ा झटका, डॉ अभय पाटिल ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी


अकोला: अकोला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रहे डॉ अभय पाटिल ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की है। अभय पाटिल के रूप में मिले चेहरे के कारण कांग्रेस पार्टी कई वर्षों के बाद लोकसभा में दूसरे स्थान पर था।

सूत्रों के अनुसार, अभय पाटिल जिला प्रशासन से नाखुश बताए जा रहे हैं। हालांकि अभय पाटिल ने अभी तक लिखित रूप में अपना इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर बताया है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

डॉ पाटिल ने अपने इस्तीफे का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा है कि मैंने व्यक्तिगत जिम्मेदारी के कारण इस्तीफा दिया है।” हालाँकि, इस इस्तीफे को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया जा रहा है।