logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

धर्माराव बाबा आत्राम को बड़ा झटका, बेटी भाग्यश्री शरद पवार गुट में शामिल; पिता पर हमला बोलते हुए कहा- आप शेर तो मैं शेरनी


गडचिरोली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महायुति सरकार में मंत्री धर्मराव आत्राम को बड़ा झटका लगा है। आत्राम की बेटी भाग्यश्री हलगेकर एनसीपी शरदचंद्र पवार में शामिल हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और अनिल देशमुख ने भाग्यश्री को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान भाग्यश्री ने पिता पर बिना नाम लिए हमला बोला हुए कहा, "आप शेर तो मैं शेरनी।" वहीं परिवार तोड़ने के आरोप पर कहा कि, "पहले अजित पवार परिवार तोड़ने का आरोप स्वीकार करें।"

पिछले कई दिनों से आत्राम की बेटी का शरद पवार गुट में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। पूर्व गृहमंती अनिल देशमुख लगातार इसको लेकर बयानबाजी कर रहे थे। वहीं विदर्भ दौरे पर पहुंचे जयंत पाटिल ने भी इसको लेकर संकेत दिया था। वहीं आज एनसीपी सपा की शिव स्वराज यात्रा गडचिरोली जिले में पहुंची। जहां अहेरी विधानसभा सीट पर आयोजित एक सभा में भाग्यश्री आधिकारिक तौर पर एनसीपी-सपा में शामिल हो गई। आगामी विधानसभा चुनाव में पिता-पुत्री के बीच लड़ाई दिखाई देगी। 

बेटी को फेंक दूंगा नदी में 

वहीं बेटी के एनसीपी में शामिल होने की चर्चाओं पर आत्राम ने बेहद कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि, "गर मेरी बेटी शरद पवार की एनसीपी में शामिल हुई तो मैं उसे और उसके ससुराल वालों को नदी में फेंक दूंगा।" इसी के साथ पिता ने अपनी पुत्री को बगावत नहीं करने और एनसीपी में भी बने रहने के लिए काफी समझाया था। लेकिन वह नहीं मानी। 

गडचिरोली जिला परिषद् की रह चुकी है अध्यक्ष 

भाग्यश्री अत्राम धर्मरावबाबा अत्राम की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई भारती यूनिवर्सिटी, पुणे से की। 2013 में, उन्होंने गढ़चिरौली जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनकी शादी बेलगांव के ऋतुराज हल्गेकर से हुई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद से पिता और पुत्री में कुछ कारणों से राजनीतिक दुश्मनी पैदा हो गई। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इक्छा रखते हुए बेटी भाग्यश्री ने बगावत करते हुए शरद पवार गुट में शामिल हो गई।