logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

संजय भेंडे को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया नागपुर मनपा चुनाव प्रमुख


नागपुर: आगामी नागपुर महानगर पालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. संजय भेंडे को नागपुर मनपा चुनावों के लिए चुनाव प्रमुख नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी दी।  

भाजपा आलाकमान ने संजय भेंडे को शहर में चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने और अभियान के प्रभावी संचालन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है, ताकि क्षेत्र स्तर पर पार्टी की पकड़ और मज़बूत हो सके।

पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि प्रो. संजय भेंडे के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कुशलता से नागपुर मनपा चुनावों में भाजपा को निर्णायक बढ़त मिलेगी और पार्टी ज़मीनी स्तर पर मज़बूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।