logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ की चारों मनपा मिलकर लड़ेगी भाजपा शिवसेना, गठबंधन हुआ तय, शुक्रवार को सीटों का बंटवारा


नागपुर: विदर्भ की चार महानगर पालिका चुनावों को लेकर महायुति की अहम बैठक नागपुर स्थित विदर्भ विभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले, मंत्री उदय सामंत सहित भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के मंत्री व विधायक मौजूद रहे। बैठक में चारों महानगर पालिकाओं में गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

विदर्भ की नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती और अकोला महानगर पालिकाओं में आगामी चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में शिवसेना के साथ महायुति के तहत मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर गुरुवार को नागपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। नागपुर के धंतोली स्थित विदर्भ विभागीय कार्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा-शिवसेना के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

भाजपा की ओर से राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले, सुधीर मुनगंटीवार, उपेंद्र कोठेकर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं शिवसेना की तरफ से मंत्री उदय सामंत, संजय राठौड़, आशीष जयसवाल, कृपाल तुमाने, नरेंद्र भोंडेकर सहित नागपुर और विदर्भ के प्रमुख नेता बैठक में उपस्थित रहे। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में दोनों दलों ने चारों महानगर पालिकाओं में मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने कहा कि सभी महानगर पालिकाओं में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। वहीं सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक यह स्पष्ट कर दिया जाएगा कि कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।

सभी महानगर पालिकाओं में महायुति के तहत मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। हमारे द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सभी सहयोगी दलों की सहमति बन चुकी है। कल आधिकारिक घोषणा के बाद यह साफ हो जाएगा कि गठबंधन में किस दल को कौन-सी सीटें दी जा रही हैं। नागपुर महानगर पालिका को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री उदय सामंत ने स्पष्ट किया कि यहां भी शिवसेना को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।

वहीं महायुति में एनसीपी के शामिल होने को लेकर भी दोनों नेताओं ने अहम बयान दिए हैं। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने कहा कि नागपुर और अमरावती को छोड़कर चंद्रपुर व अकोला में एनसीपी के साथ बातचीत जारी है। वहीं मंत्री उदय सामंत ने कहा कि एनसीपी दो मनपा में महायुति के साथ रहेगी।