logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

महानगर पालिका चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिखाया सकारात्मक रुख


अमरावती: भारत के पहले कृषि मंत्री डॉ पंजाबराव देशमुख की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती में श्री शिवाजी शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित 'शिक्षणमहर्षी डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृती पुरस्कार' कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की।

फडणवीस ने महायुति में सीट बंटवारे पर बहुत सकारात्मक रुख दिखाया। फडणवीस ने कहा, “सीट बंटवारे को लेकर बहुत सकारात्मक बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद है कि यह पेंच जल्द ही सुलझ जाएगा। गठबंधन जरूर होगा और कोई दिक्कत नहीं होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि इस बातचीत का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण कर रहे हैं और चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार और हर नगर पालिका क्षेत्र के खास नेता मिलकर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “कल रात तक मिली जानकारी के मुताबिक, बातचीत बहुत सकारात्मक दिशा में है।”