logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों पर लगाई मुहर, बावनकुले का दावा- विदर्भ की चारों मनपा में 51 प्रतिशत वोट के साथ जीत होगी हासिल


नागपुर: विदर्भ की नागपुर सहित अमरावती, अकोला और चंद्रपुर महानगरपालिकाओं में उम्मीदवारों के चयन को लेकर रविवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक नागपुर स्थित विभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के बाद जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति कायम रहेगी और भाजपा के उम्मीदवारों के नामों पर आज ही मुहर लगेगी। साथ ही उन्होंने दो-तिहाई बहुमत के साथ सभी मनपा में जीत का दावा भी किया। 


शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सभी जगह बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि अमरावती में सुबह स्वाभिमानी पक्ष के साथ अंतिम चर्चा हो चुकी है और शिवसेना के साथ भी बातचीत जारी है, जो शाम तक तय हो जाएगी। वहीं एनसीपी के साथ गठबंधन के सवाल पर बावनकुले ने स्पष्ट किया कि अमरावती को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बातचीत जारी है।

शिवसेना मांग रही ज्यादा सीट 
अमरावती में शिवसेना के साथ गठबंधन के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि, अभी हमारी बातचीत जारी है। शिवसेना ने कुछ ज्यादा सीट मांगी है। लेकिन इसको लेकर हम लगातार बातचीत कर रहे हैं। बावनकुले ने कहा कि, हमारी बातचीत अभी चल रही है, आअज रात तक इस पर फैसला हो जायेगा।"