logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चंद्रपुर भाजपा में गहराता जा रहा विवाद; बैठक में मुनगंटीवार और जोर्गेवार के बीच तीखी बहस बाजी! बवानकुले ने किसी भी विवाद से किया इनकार


नागपुर: चंद्रपुर मनपा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक कलह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। चुनावी रणनीति को लेकर नागपुर में हुई पार्टी बैठक उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब बैठक के दौरान विधायक सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोर्गेवार के बीच तीखी नोकझोंक की बात सामने आई। हालांकि, इन अटकलों को खारिज करते हुए मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया और कहा कि चंद्रपुर मनपा चुनाव पार्टी एकजुट होकर, सुधीर मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

चंद्रपुर मनपा चुनाव को लेकर भाजपा की एक अहम बैठक नागपुर के धंतोली स्थित विभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चुनाव प्रभारी अशोक नेते, चुनाव निरीक्षक चैनसुख संचेती, चुनाव प्रमुख विधायक किशोर जोर्गेवार, पूर्व सांसद हंसराज अहिर सहित शहर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी नेताओं ने सामूहिक नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। हालांकि, इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोर्गेवार के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई, जिसे वहां मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

विवाद की अटकलों को खारिज करते हुए मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने स्पष्ट किया कि सभी नेताओं ने सुधीर मुनगंटीवार के मार्गदर्शन को स्वीकार किया है और उनके नेतृत्व में भाजपा चंद्रपुर मनपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है और अगले दो दिनों में सूची जारी की जाएगी।