logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का संगठन में बड़ा बदलाव, कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सर्जरी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने कई मंगलवार को बड़ा निर्णय लेते हुए राज्यों के अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी आलाकमान ने पंजाब में सुनील जाखड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं कुछ महीने में चुनाव में जाने वाले तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पार्टी इकाई का प्रमुख बनाया है।

इसी के साथ पार्टी आलाकमान ने तेलंगाना और पंजाब के साथ अन्य राज्यों के अध्यक्ष को बदल है। पार्टी ने  डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

ज्ञात हो कि, कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद लगातार भाजपा के संगठन और राज्यों के अध्यक्ष बदलने की चर्चा शुरू थी। हालांकि, सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भाजपा अन्य कई राज्यों के अध्यक्ष बदल सकती है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक शामिल है।