logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराष्ट्रपति की नक़ल करने को लेकर भाजपा आक्रामक, नागपुर में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन


नागपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड की नक़ल करने का मुद्दा देश भर में गरमाया हुआ है। एक तरफ जहाँ जाट समाज कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के खिलफ मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मुद्दे पर आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। गुरुवार को देश भर में भाजपा ने आंदोलन किया। इसी क्रम में नागपुर में भी भाजपा ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफ़ी की मांग की। 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता तिलक पुतला कार्यालय के सामने जमा हुए और कांग्रेस  के खिलफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप माने सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।