logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुणाल राउत की हरकत पर भड़की भाजपा, जिला परिषद् के सामने किया जोरदार प्रदर्शन; यातयात रुका


नागपुर: युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत (Kunal Raut) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला गर्मा गया है। इसको लेकर भाजपा जनता पार्टी (BJP) आक्रामक हो गई है। सोमवार को भाजपा ने जिला परिषद् (Zilla Parishad) के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए जिसके कारण जीपीओ चौक से हाईकोर्ट की एक तरफ का ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया। 

भाजपा नेता आशीष देशमुख की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन्स स्तिथ जिला परिषद् के सामने जमा हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यही नहीं प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इस कारण हाईकोर्ट से जीपीओ चौक की तरफ जाने वाले रास्ते का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया।  

जिला परिषद् को भांग करने की मांग 

कांग्रेस ने भले ही इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा हमलावर है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शह पर कुणाल राउत द्वारा यह हरकत की है। इसी के साथ यह घटना उस जगह हुई, जहां कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी की सत्ता है। आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं ने जिला परिषद् में  भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे भांग करने की मांग की।

कुणाल राउत को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वहीं इस मामले में रविवार को पुलिस ने युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल राउत को गिरफ्तार कर लिया है। राउत को कुही पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। जहां आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला 

कुणाल राउत सहित युवक कांग्रेस की इस हरकत से कांग्रेस ने अपने आप को दूर कर लिया है। कांग्रेस नेता और जिला परिषद् उपध्यक्ष कुंदा राउत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, "जो घटना हुई है उससे कांग्रेस पार्टी सहमत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी एक पार्टी के नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। हम विचारधारा पर काम कर रहे हैं। हम संविधान को मन्नने वाले लोग हैं। जहां विरोध करना है वहां हम विरोध करेंगे। ऐसी किसी भी घटना को हम समर्थन नहीं करते हैं।"

देखें वीडियो: