logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

लोकतंत्र को समाप्त कर रही भाजपा, विजय वडेट्टीवार ने कहा- पुतिन के तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे काम


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने केंद्र सरकार पर बड़ा पुतिन के तर्ज पर विरोधियों को समाप्त करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "लोकतंत्र समाप्त करने का काम भाजपा कर रही है। देश में भले चुनाव हो रहे हैं, लेकिन विरोधियों को खत्म करने का काम सत्ता में बैठी सरकार कर रही है। रशिया में जो पुतिन कर रहे हैं। विरोधी को नहीं रखना और केवल दिखने के लिए लोकतंत्र रखना। वहीं काम यहाँ हो रहा है।" 

वडेट्टीवार ने कहा, "विरोधियों को समाप्त करना। उनके कहते फ्रिज कर देना। जनता यह सब देख रही है। आने वाले समय में जनता इन्हे उखाड़कर फेंकेगी। इन्हे लगता है जब तक ये लोग रहेंगे सत्ता का मुकुट इन्हे के पास रहेगा। ऐसी सोच के साथ ये लोग काम कर रहे हैं। विरोधियों को रखना नहीं, तानाशाही के माध्यम से देश को चलना ऐसी मानसिकता के साथ ये लोग बैठे हैं।" देश सहित महाराष्ट्र में जो चल रहा है उसके खिलाफ हम जनता के बीच जायेंगे। वहीं इनका निर्णय करेगी। 

अकोला सीट पर हम करेंगे विचार 

वंचित अघाड़ी ने कांग्रेस को सात सीटों पर समर्थन देने का पत्र दिया है। इसपर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हमने अपने आलाकमान से इस पर बात की है। अगर प्रकाश आंबेडकर सात सीटों पर कांग्रेस दे रहे हैं तो अकोला सीट पर समर्थन देने की बात हमने उन्हें बताई है। हालांकि, आखिरी फैसला वही लेंगे।"