logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा विधानसभा सीट पर बीजेपी नेता कर रहे दावा, विधायक भोंडेकर की धक-धक बढ़ी


भंडारा: भंडारा विधानसभा को लेकर महायुति में घमासान बढ़ गया है. इस सीट को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. वहीं, बीजेपी नेता कह रहे हैं कि ये सीट निश्चित तौर पर बीजेपी की ही झोली में जाएगी.

भंडारा पावनी विधानसभा सीट से 2019 में बीजेपी से अरविंद भालाधरे चुनाव लड़ा था. यहां से नरेंद्र भोंडेकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा. कांग्रेस, एनसीपी द्वारा भोंडेकर की मदद से भोंडेकर की जीत पक्की थी. जीतने के बाद भोंडेकर ने शिवसेना का समर्थन किया. लेकिन शिवसेना के अलग होने के बाद नरेंद्र भोंडेकर शिंदे के साथ चले गए.

कुछ महीने पहले शिंदे गुट में शामिल भी हुए. लेकिन अब बीजेपी भी भंडारा विधानसभा पर मजबूत दावा कर रही है. इसलिए भोंडेकर ने स्वतंत्र तैयारी की है क्योंकि शिंदे गुट को यह सीट मिलेगी या नहीं, इस पर संदेह है. इसी के चलते आशंका है कि बीजेपी और शिंदे गुट के बीच विवाद और भड़केगा.