logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने किया बड़ा दावा, कहा- देश में 50 सालों की सबसे कम बेरोजगारी दर


नागपुर: देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसको लेकर लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते रहते हैं। इसी बीच दक्षिण बंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेरोजगरी को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके अनुसार, देश में पिछले 50 सालों की सबसे कम बेजरोगरी है। यही नहीं इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि, मोदी सरकार लगातार युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जिसके कारण बड़ी मात्रा ने युवाओं को नए मौके मिल रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में चार मार्च को होने वाला है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्व विद्यालय के जमनालाल बजाज मैदान में यह कार्यक्रम होने वाला है। इसी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य गुरुवार को नागपुर पहुंचे थे। जहां शहर के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बात करते हुए यह बात कही। 

सूर्य ने कहा कि, "2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं ने सबसे ज्यादा समर्थन किया। इसी का परिणाम है कि, वह लगातार प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर आएं हैं। युवाओं की आकांक्षाओं को पूरी करने के लिए बीते 10 सालों से  युवाओं को केंद्र में रखकर योजना बनाकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि, देश में बीते 50 सालों की सबसे कम बेरोजगारी दर है।"

भाजपा सांसद ने कहा कि, "देश में लगातार विकास के काम किये जा रहा हैं। जहाँ भी जायेंगे वहां विकास के काम चल रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण ही गांव से लेकर शहरों तक में स्टर्ट अप की बहार चल रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। वहीं हर महीने देश में नमो रोजगार मेला के तहत नौकरी देने का काम किया जा रहा है।" 

राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं के आरोपों पर भी सूर्या ने पलटवार किया।  उन्होंने कहा  कि, "कुछ परिवारवाद से निकली पार्टियां और उनके नेता जरूर बेरोजगार हो गए हैं। जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दिया दिया है। इसी कारण वह खुद की बेरोजगारी को आम जनता या युवाओं की बेरोजगारी बताकर आम नागरिको में भ्रम पैदा कर रहे हैं। 

देखें वीडियो: