logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवकों की बैठक आज, सत्तापक्ष नेता के नाम का होगा ऐलान


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने महापौर, उपमहापौर और गट नेता के चयन को लेकर बैठकों का दौर तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज शनिवार को भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवकों की बैठक होगी। बैठक में भाजपा गट नेता के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना के साथ मिलकर कुल 102 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। चुनावी सफलता के बाद भाजपा ने महापौर, उपमहापौर और गट नेता के चयन को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में आज शनिवार को मध्य नागपुर के राजवाड़ा पैलेस में भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवकों की अहम बैठक आयोजित होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा गट नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नाम का ऐलान करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर नागपुर से इस बाद गुट नेता बनाया जाएगा।

गट नेता की घोषणा के बाद भाजपा अपने गट का पंजीकरण विभागीय आयुक्त कार्यालय में कराएगी। गट नेता का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इस पर पार्टी के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।