logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का नागपुर दौरा हुआ रद्द, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हुआ फैसला


नागपुर: नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जी पी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अब भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज नागपुर में होने वाले नमो युवा महा सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और युवाओं को संबोधित करेंगी।  

नागपुर विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासकीय भवन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में शामिल होने वाले थे, लेकिन नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होने से जेपी नड्डा का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।