logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी; नागपुर नितिन गडकरी, चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके तहत भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर से प्रत्यशी बनाया है। साथ ही वर्धा से रामदास तडस और अकोला से अनूप धोत्रे भाजपा प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने विदर्भ की 10 सीटों में से चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।  

तमाम अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने दूसरी सूची में विदर्भ की चार सीट सहित नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 77 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर नागपुर से चुनावी मैदान में उतरा है। ज्ञात हो कि, पहली सूची में गडकरी का नाम नहीं होने के वजह से विपक्ष भाजपा पर हमलावर था। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तो गडकरी को शिवसेना में शामिल होने और महाविकास अघाड़ी की टिकट पर चुनाव लड़ने तक का प्रस्ताव दे दिया था।

दूसरी सूची में भाजपा ने चंद्रपुर और अकोला लोकसभा सीट पर बदलाव किया है। भाजपा ने राज्य सरकार में पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अकोला सीट से मौजूदा सांसद संजय धोत्रे की जगह उनके पुत्र अनूप धोत्रे को टिकट दिया है। चंद्रपुर से टिकट की दौड़ में मुनगंटीवार सहित पूर्व सांसद और मुजूदा समय में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर भी शामिल थे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने मुनगंटीवार के नाम पर सहमति जताई। वहीं वर्धा लोकसभा सीट पर पार्टी ने मौजूदा सांसद रामदास तडस पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।