logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार


नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले मामले (Delhi Liquor Scam) में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया। सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर हो गई है। आप ने आज के दिन को लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया है। सोमवार दोपहर 12 बजे सीबीआई सिसोदिया को अदालत में पेश करेगी।

बुरे कर्मों के पाई-पाई का हिसाब देना होगा

सिसोदिया की गिरफ्तार पर सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत किया है। वर्मा ने लिखा, "जैसी करनी-वैसी भरनी।। “AAP” के हर एक भ्रष्टाचारी जिसने दिल्ली को बर्बाद किया सब जेल जाएँगे, बुरे कर्मों के पाई-पाई का हिसाब देना होगा। आज मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हुए है, असली मास्टर माइंड अरविंद केजरीवाल भी एक दिन जरूर सलाखों के पीछे होगा। 

सीबीआई मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात 

सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यह तैनाती की गई है। पुलिस के साथ दंगा नियंत्रण फाॅर्स को भी लगाई गई है।

क्या है दिल्ली शराब घोटाला?

17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने राज्य में नई शराब नीति लागू की। इसके तहत राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुलनी थीं। इस तरह से कुल मिलाकर 849 दुकानें खुलनी थीं। नई शराब नीति में दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। इसके पहले दिल्ली में शराब की 60 प्रतिशत दुकानें सरकारी और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं। नई पॉलिसी लागू होने के बाद 100 प्रतिशत प्राइवेट हो गईं। सरकार ने तर्क दिया था कि इससे 3,500 करोड़ रुपये का फायदा होगा।

सरकार ने लाइसेंस की फीस भी कई गुना बढ़ा दी। जिस एल-1 लाइसेंस के लिए पहले ठेकेदारों को 25 लाख देना पड़ता था, नई शराब नीति लागू होने के बाद उसके लिए ठेकेदारों को पांच करोड़ रुपये चुकाने पड़े। इसी तरह अन्य कैटेगिरी में भी लाइसेंस की फीस में काफी बढ़ोतरी हुई।