logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बीआरएस भाजपा की बी टीम, आव्हाड बोले- चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य


नागपुर: भारत राष्ट्र समिति (Bharat Rashtra Samiti) ने पिछले दिनों नागपुर में बड़े धूम-धाम से पार्टी का पहला कार्यालय का उद्घाटन किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrasehkhar Rao) ने इसका उद्घाटन किया। वहीं राज्य में बीआरएस के आने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जितेंद्र अव्हाड (Jitendra Awhad) ने केसीआर की पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बी टीम बताते हुए कहा कि, “कांग्रेस (Congress) के वोट काटने के लिए ये पार्टी राज्य में आई है।”

गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपी नेता ने कहा, “बीआरएस का एक ही उद्देश्य है कांग्रेस के वोट काटना इसके लिए ही पार्टी का तेलंगाना से निकलकर यहां आई है। कांग्रेस जहां मजबूत है, उन्ही जगह पर बीआरएस लगी हुई है। उनके इस निर्णय से किसे फायदा मिलेगा यह सब को पता है।”

उन्होंने आगे कहा, “तेलंगाना में बीआरएस को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। इसी को देखते हुए बीआरएस ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिया यह काम किया जारहा है। इस निर्णय से केवल कांग्रेस को नुक्सान नहीं होगा बल्कि एनसीपी सहित अन्य पार्टियों को भी नुकसान होगा।”