logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग में बने पुल का हिस्सा टूटा, कई वाहन हुए दुर्घटना का शिकार


बुलढाणा: जिले से गुजरने वाले समृद्धि राजमार्ग पर दुसरबीड़ टोल प्लाजा के पास पुल पर लोहे का एंगल टूट जाने से कई वाहनों के टायर फट गए  जिसमें कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना मंगलवार आधी रात को घटी। हादसे के बाद लोगों को सहायता के लिए बड़ी देर तक इंताजर करना पड़ा। टायर फटने के कारण कई वाहन सड़क पर फंस गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को टोल नाके तक ले जाया गया और यातायात को सुचारु किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधी रात को वाहन महामृग से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक के पीछे एक करीब दस वाहनों के टायर लोहे की रोड से टकराकर फट गए। टायर फटने के कारण वाहन के अधिकांश एयरबैग खुल गए, जिससे जान-माल की हानि टल गई। हालांकि, यदि पुल पर ढहे लोहे के हिस्से की तुरंत मरम्मत नहीं की गई तो गंभीर दुर्घटना और जानमाल की हानि की संभावना अधिक है।

आधी रात में हुए हादसे के कारण वाहनों में बैठे लोग घबरा किया। सभी तुरंत वाहनों के बाहर निकले और मदद के लिए दो किलोमीटर दूर दुसरबिड़ टोल प्लाजा में फ़ोन किया। लेकिन टोल कर्मचारियों की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों ने पुलिस को फ़ोन लगाया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे में क्षत्रिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं यातायात को सुचारु किया।