logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana Loksabha: भाजपा में पड़ी फूट, पूर्व विधायक विजयराज शिंदे ने निर्दलीय तौर पर भरा नामांकन


बुलढाणा: बुलढाणा लोकसभा सीट (Buldhana Parliamentary Consistency) को लेकर भाजपा (BJP) में बड़ी टूट दिखाई दी है। शिवसेना उम्मीदवार प्रतापराव जाधव (Prataprao Jadhav) के नाम की घोषणा से नाराज पूर्व विधायक विजयराज शिंदे (Vijayraj Shinde) आगामी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय तौर पर उतरने का ऐलान कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को शिंदे अपने समर्थको के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। शिंदे ने दो नामांकन भरे हैं, जिसमें एक निर्दलीय और एक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भरा है। 

ज्ञात हो कि, बुलढाणा लोकसभा सीट शिवसेना शिंदे गुट ने वर्तमान सांसद प्रतापराव जाधव को फिर चुनबी मैदान में उतरा है। पिछले कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी। इस बार भाजपा यहाँ से अपना उम्मीदवार देगी। पिछले डेढ़ साल में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव लगातार दौरा कर रहे थे। वहीं जब महायुति में सीटों का बटवारा चल रहा था तो उस समय भी इस सीट पर भाजपा नेताओं द्वारा दावेदारी की गई थी।

जाधव के कट्टर विरोधी शिंदे 

विजयराज शिंदे को प्रतापराव जाधव का कट्टर विरोधी माना जाता है। कई मौके पर शिंदे ने जाधव का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय शिवसेना ने जाधव की हर का आशंका जताते हुए उनके पार्टी से निकाल दिया था। जिसके बाद शिंदे ने वंचित बहुजन अघाड़ी  के टिकट पर चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे।