logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: महायुति उम्मीदवार प्रतापराव जाधव ने भरा नामांकन, तीनों पार्टियों के नेता रहे मौजूद


बुलढाणा: बुलढाणा लोकसभा सीट से महायुति उम्मीदवार प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहल जाधव ने रैली निकाली, जिसमें शिवसेना नेता और मंत्री गुलाबराव पाटिल, पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शिंगणे, संजय रायमुलकर, संजय कुटे, संजय गायकवाड़, आकाश फुंडकर और श्वेता महाले उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद जाधव ने अपनी जीत का दावा किया।

जाधव ने विजयराज शिंदे के नामांकन पर बोलते हुए कहा, "मुझे देर से पता चला कि विजयराज शिंदे ने नामांकन भरा है। महायुति में सीटों का बटवारा हो चूका है। बुलढाणा लोकसभा की सीट शिवसेना के पास आई है। जिसका अधिकृत उम्मीदवार मुझे बनाया गया है। अपने रही बात शिंदे की तो महायुति के सभी वरिष्ठ नेता इसपर उनसे जरूर बात और चर्चा करेंगे। इसी के साथ जाधव ने अपने नामांकन में अधिकृत एबी फार्म जोड़ने की बात भी कही।


सभी सीटों पर होगी महायुति का उम्मीदवार 

नामांकन में शामिल हुए मंत्री पाटिल ने कहा, "बुलढाणा लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवार की एकतरफा जीत होगी. बाकी मुद्दा विजयराज शिंदे की उम्मीदवारी का है और विजयराज को इस चुनाव में उनकी हैसियत दिखा दी जाएगी।"