logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की मौजूदगी में कई हुए शिवसेना में शामिल


बुलढाणा: जिले के मासरूल में शिवसेना पार्टी प्रवेश समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शिवसेना का भगवा दुपट्टा उनके गले में डाला और उन्हें आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल कराया. इसमें कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, पूर्व सरपंच, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य इस समय शिवसेना में शामिल हुए.

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि शिवसेना ने हमेशा श्रमिकों को न्याय देने की भूमिका निभाई है. शिवसेना संगठन ने कई नेताओं को विधायक, सांसद और मंत्री बनाने का काम किया है. शिवसेना एक हिंदुत्ववादी संगठन था तब से हम शिवसेना में काम कर रहे हैं.

जाधव ने कहा कि शून्य प्रतिशत राजनीति और 80 प्रतिशत सामाजिक सरोकार के फार्मूले के साथ शिवसेना पूरे महाराष्ट्र और देश भर में काम कर रही है. शिवसेना ने लोगों की भलाई के लिए कई फैसले लिए.

वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने अपील की कि सभी शिवसैनिकों को जिला परिषद पंचायत समिति नगर परिषद चुनाव जीतने के लिए तैयार रहना चाहिए जहां केंद्र राज्य सरकार की जन उपयोगी कार्यों की योजना को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.