logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: मंत्री बनने के बाद पहली बार बुलढाणा पहुंचे प्रतापराव जाधव, समर्थकों ने किया जंगी स्वागत


बुलढाणा: केंद्रीय राज्य मंत्री का पद संभालने के बाद प्रतापराव जाधव का रविवार को पहली बार बुलढाणा पहुंचे। जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जाधव पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

ज्ञात हो कि, जाधव लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। जिसके बाद केंद्र में गठित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राज्यमंत्री बनाया गया। 

बुलढाणा के त्रिशरण चौक पर महायुति के पदाधिकारियों सहित नागरिकों ने फूल बरसाकर जाधव का जोरदार स्वागत किया. जाधव ने त्रिशरण चौक स्थित आई जगदंबा के मंदिर में जात आरती करने के बाद आई जगदंबा के चरणों में प्रणाम किया, जिसके बाद विधायक संजय गायकवाड़ ने सांसद प्रतापराव जाधव का पुष्पमाला और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर मंत्री जाधव का स्वागत किया है।