logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पडलकर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, समर्थकों ने सड़क की जाम


बुलढाणा: शनिवार को बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर पर हमले को लेकर बुलढाणा जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक सड़क पर उतरे और हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

आज रविवार को खामगांव जालना हाईवे पर सिंदखेड़ाराजा में सड़क जाम कर दी गई. इस दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. मांग की गई कि चप्पल फेंकने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर बीजेपी प्रवक्ता विनोद वाघ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के आंदोलन में सिर्फ धनगर भाई ही नहीं बल्कि सभी ओबीसी तत्व शामिल हुए हैं. इस दौरान उन्होंने मराठा आरक्षण के प्रणेता मनोज जारांगे की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि जारांगे हर रोज भूमिकाएं बदल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि वे महाराष्ट्र में घूम रहे हैं, इसलिए उन्हें थप्पड़ भी मारा जा सकता है.