logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: रविकांत तुपकर ने सरकार पर लगाया वादे नहीं पुरे करने का आरोप, विधानसभा घेरने का किया ऐलान


बुलढाणा: केंद्र और राज्य सरकार ने सोयाबीन-कपास उत्पादकों की मांगों को लेकर ठोस वादे तो किये, लेकिन समय सीमा के भीतर उन पर अमल नहीं किया. इसके चलते किसान नेता रविकांत तुपकर ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है. इसके तहत आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत 19 दिसंबर को नागपुर शीतकालीन सत्र को घेराव से शुरू होगा।

तुपकर ने कहा, "18 दिसंबर को समृद्धि हाईवे पर मेहकर के पास फरदापुर टोल से किसान नागपुर के लिए रवाना होंगे. 19 दिसंबर को हल्लाबोल सम्मेलन के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. इस समय तुपकर ने चेतावनी दी कि सोयाबीन-कपास उत्पादकों की ताकत और रोष 19 दिसंबर को नागपुर में सरकार को दिखाया जाएगा।"

वादा किया, क्रियान्वयन का क्या?


पिछले 2 माह से सोयाबीन-कपास किसान में पीला मोजेक, बॉलवर्म से हुए नुकसान और बारिश से फसल खराब होने पर 100 फीसदी मुआवजा, सोयाबीन, कपास के दाम में बढ़ोतरी, पूरी फसल की मांग को लेकर रविकांत तुपकर सड़को पर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले महीने इन तमाम मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। जिस पर सभी मुद्दों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, समय समाप्त होने के बावजूद कोई निर्णय नहीं लेने के कारण तुपकर ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है।