logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

पोर्ट ब्लेयर को लेकर बड़ा निर्णय; केंद्र सरकार ने बदला नाम, अब इस नाम से जायेगा जाना


नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (13 सितंबर) को बड़ा ऐलान किया. केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह को अब 'श्री विजयपुरम' के नाम से जाना जाएगा।

अमित शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' रखने का निर्णय लिया है। 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान का प्रतिनिधित्व करता रहेगा।''

गृह मंत्री शाह ने कहा, भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में इस द्वीप का अद्वितीय महत्व है। चोल सम्राटों ने इन द्वीपों पर अपने नौसैनिक अड्डे स्थापित किये। यह द्वीप भारत की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। इस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत का झंडा फहराया था। वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी। ये द्वीप उस आज़ादी की लड़ाई का गवाह है.

मोदी सरकार भारत में अलग-अलग जगहों और इमारतों के अंग्रेजों द्वारा दिए गए नामों को बदल रही है। केंद्र अब तक कई शहरों के नाम बदल चुका है. इसमें अब पोर्ट ब्लेयर का नाम भी शामिल हो गया है। पोर्ट ब्लेयर को अब श्री विजयपुरम के नाम से जाना जाएगा। 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने आर्चीबाल्ड ब्लेयर के सम्मान में इस द्वीप का नाम पोर्ट ब्लेयर रखा था, जिसे अब मोदी सरकार ने बदल दिया है।

पोर्ट ब्लेयर भारत का एक खूबसूरत द्वीप है। विशाखापत्तनम, कोलकाता और चेन्नई से जहाज द्वारा पोर्ट ब्लेयर पहुंचा जा सकता है। पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में विशाखापत्तनम से 56 घंटे, चेन्नई से 60 घंटे और कोलकाता से 66 घंटे लगते हैं। इसके साथ ही दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद से हवाई जहाज द्वारा पोर्ट ब्लेयर पहुंचा जा सकता है।